फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस्टियनसैंड में कुरान जलाने के प्रयास की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नार्वे के शहर क्रिस्टियनसैंड में कुरान जलाने की कोशिश की गई। इसे लेकर दरगाह आला हजरत पर काफी बेचैनी रही। यहां से जुड़े काजीउल कुज्जात मुफ्ती असजद रजा खां कादरी के अध्यक्षता वाले संगठन जमात रजा मुस्तफा ने ऐसे प्रयास की निंदा कड़ी निंदा की है। साथ ही कहा है कि कुरान पूरी इंसानियत के मार्गदर्शन के लिए है।
विज्ञापन

इस घटना पर मुफ्ती असजद रजा खां ने कहा है कि कुरान का संदेश इस्लाम के आखिरी पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया और इंसानियत के लिए प्रचारित किया है। उन्होंने कहा कि दक्षिणपंथी फासीवादी नार्वेजियन समूह की ओर से पवित्र कुरान की प्रति को जलाने के प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं। हमें एक वैश्विक समुदाय के रूप में महसूस करना चाहिए कि ऐसे कृत से 1.3 बिलियन मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नार्वे हुकूमत से मांग की है।
जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खां ने मुफ्ती असजद मियां का बयान जारी करते हुए उनका संदेश भी दिया है। इसमें कहा गया है कि ‘मुसलमान किसी अन्य धर्म का अपमान नहीं करते क्योंकि यह कुरान का संदेश है’ इस्लाम सबसे शांतिपूर्ण धर्म है। हम किसी भी धर्म का अपमान नहीं करते और न ही उनके धर्मग्रंथों, पुस्तकों और गुरुओं का अपमान करते हैं। इसी तरह हम इस्लाम से संबंधित किसी भी तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें