फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरोें के घरों में लगे कर्मचारियों को तैनाती स्थल पर भेजा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने रविवार को गांधी उद्यान में बैठक की। बाद में सर्किट हाउस पहुंचकर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि अफसरों ने 250 कर्मचारियों को अपने आवासों पर लगा रखा है। उन्हें मूल तैनाती स्थल पर भेजा जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने मांग उठाई कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा को 10 साल पूरे हो गए हैं। अब उनको एसीपी का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा सातवें वेतन आयोग के एरियर का भुगतान, लोकसभा चुनाव में ड्यूटी का भुगतान कराने, महिला कर्मचारियों को उनके निवास से सिर्फ पांच किलोमीटर दूर वाले गांवों में ही स्थानांतरण करने की मांग की। इस दौरान रामेश्वर दयाल, रणवीर सिंह, वीरेंद्र गंगवार, रमेश राणा, अशोक यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें