फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली मामला-  डीजीपी दफ्तर से लौटे शीशगढ़ इंस्पेक्टर लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पराली जलाने के मामले में ट्वीट के बाद एलएलबी छात्र को धमकी देकर फंसे शीशगढ़ इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पचौरी पर आखिरकार कार्रवाई हो ही गई। डीजीपी मुख्यालय से लौटते ही एसएसपी ने उन्हें लाइनहाजिर कर दिया। उनकी जगह फिलहाल नई तैनाती नहीं की गई है। एसएसपी ने सीओ की रिपोर्ट में अभद्रता का आरोपी मिलने पर कार्रवाई करना बताया है।
विज्ञापन

गांव टांडाछंगा में पराली जलाने का वीडियो ट्वीट होने पर गुस्साए शीशगढ़ इंस्पेक्टर ने उसे हड़का दिया था। ऑडियो की गूंज अब लखनऊ तक पहुंची थी। शुक्रवार देर रात डीजीपी ओपी सिंह ने पचौरी को लखनऊ तलब कर लिया। वह रात में ही लखनऊ रवाना हो गए। सूत्र बताते हैं कि डीजीपी के सामने उन्होंने यह साबित करने की कोशिश की कि अब कोई शिकायत नहीं है और सब ओके है। हालांकि शिकायतकर्ता के शांत होने के बाद भी उसी शिकायत को रि ट्वीट करके लगातार की जा रही शिकायतों और मीडिया में वायरल हुए ऑडियो ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। रविवार सुबह वह लखनऊ से लौटे और शाम को एसएसपी ने उन्हें लाइनहाजिर कर दिया। कार्रवाई लखनऊ के आदेश पर होने की चर्चा है।

‘शीशगढ़ इंस्पेक्टर पर लगे आरोप की जांच सीओ बहेड़ी को दी गई थी। उनकी रिपोर्ट में इंस्पेक्टर को प्राथमिक तौर पर अभद्रता का दोषी माना गया। इसी पर उन्हें लाइनहाजिर किया गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें