फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वर्णकारी शिल्प भी एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल होगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि स्वर्णकारी शिल्प भी एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरेली में बड़े पैमाने पर सोना-चांदी शिल्प और ज्वैलरी का कार्य हो रहा है। भारत सरकार उन्हें पहले से ही हस्तशिल्प श्रेणी में शामिल कर चुकी है।
विज्ञापन

अर्बन हॉट परिसर में दो दिवसीय उद्यम समागम प्रदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बरेली जनपद जरी दरजोदी कारीगरी के लिए अपनी पहचान बना चुका है। जिले में इसके अलावा सोना-चांदी शिल्प कार्य भी बडे़ पैमाने पर होता है, हजारों परिवार इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने स्वर्णकारी को हस्तशिल्प श्रेणी में पहले ही शामिल कर लिया है।
अब यह कला स्वर्णकारी शिल्प भी ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना में भी शामिल जाएगा। इससे स्वर्णकारी शिल्प की प्रदेश और देश में पहचान बन सकेगी। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शन में आए उत्पादक और शिल्पियों से अलग-अलग बात कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने चयनित लाभार्थियों को प्रशस्तिपत्र, सिलाई मशीन, किट आदि सौंपी। संयुक्त आयुक्त उद्योग आरआर गोयल के आग्रह पर डीएम वीके सिंह ने तीन दिन यानी पहली अक्टूबर तक प्रदर्शनी अवधि बढ़ा दी है। नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, उद्यमी सुरेश सुंदरानी, राकेश बबूना, सतीश अग्रवाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें