फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी ने दिखाए तेवर- 50 फीसदी लाइनलॉस, स्टाफ को मानेंगे बिजली चोरी में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऊर्जा मंत्री की करीब छह घंटे से ज्यादा चली बैठक के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने विभागीय अफसरों की क्लास लगाई। उन्होंने साफ कहा कि जिन फीडरों पर लाइनलॉस ज्यादा आ रहे हैं, उनकी मॉनीटरिंग कर इसे कम किया जाए। अन्यथा ये माना जाएगा कि लाइनलॉस वाले फीडर के प्रभारी और स्टाफ बिजली चोरी में शामिल हैं। उन्होंने इस मामले में नाराजगी जताई कि तैनाती स्थल पर अधिकारी और स्टाफ रात में नहीं रहता है। ऐसे स्टाफ चिह्नित कर दंडित किया जाएगा। उन्होंने वेतन रोकने के निर्देश भी चीफ इंजीनियर को दिए हैं।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर कार्यालय में प्रबंध निदेशक संजय गोयल ने देर रात तक विभागीय अफसरों को कसा। उन्होंने कहा, जिले में तीन दर्जन से अधिक फीडर लाइनलॉस में चल रहे हैं। इसका मतलब कहीं न कहीं चोरी हो रही है या फिर बिल ठीक से नहीं जा रहे हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर जल्द लाइनलॉस कम नहीं हुए तो माना जाएगा कि संबंधित स्टाफ चोरी में शामिल है। ट्रिपिंग और फाल्ट पर मिल रही लगातार शिकायतों पर उन्होंने निर्देश दिए कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी फीडरों के इंचार्ज टीजी-टू होंगे। कहा, 132 स्टेशनों से होने वाली ट्रिपिंग की भी जांच करा ली जाए। चीफ इंजीनियर तारिक मतीन से कहा कि वे बिजली चोरी, बिलों में हेराफेरी और अन्य मामलों में लिप्त स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में एसई तारिक जलील, एनके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें