फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परिषद लिपिक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंडी परिषद के निर्माण खंड में होने वाले घोटाले किसी से छिपे नहीं हैं। मनचाहे ठेकेदारों से घटिया काम करने में माहिर अफसर और सहयोगी ठेकेदारों के पंजीकरण की फाइलें तक दबाने में नहीं चूकते हैं। इसकी शिकायतें पहुंचने पर निदेशक ने कड़ा कदम उठाना शुरू कर दिया है। एक मामले में हुई प्रारंभिक जांच में एक लिपिक दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

निदेशक जेपी सिंह ने बरेली स्थित निर्माण खंड में तैनात लिपिक अजय चौहान के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच कराई तो उसमें तथ्य सही मिले। जांच में पाया गया कि लिपिक चौहान ठेकेदारों के पंजीकरण प्रक्रिया में मनमानी करना है। मनचाही मांग पूरी नहीं होने पर फाइल महीनों दबा दी जाती है। इसलिए निदेशक ने लिपिक चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अपर निदेशक (प्रशासन) कुमार विनीत ने बताया कि निलंबित कर्मी की जांच उपनिदेशक प्रशासन बरेली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें