फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूराम ने डीजीपी को भेजा मेल, मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लाखों रुपये का पौधरोपण कराने के बाद भुगतान कराने के लिए भटक रहे बाबूराम ने अब डीजीपी से सुरक्षा मांगी है। डीजीपी को भेजे गए मेल में बाबूराम ने पहले नगर निगम अफसरों की ओर से 50 लाख का पौधरोपण का भुगतान लटकाने और अब भुगतान मांगने पर हमले की संभावना जताते हुए दो एसआई और दस कांस्टेबल सुरक्षा में तैनात किए जाने की मांग की हैं।
विज्ञापन

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम ने शहर में तमाम स्थानों पर हजारों पौधे लगवाए थे। इसके बाद जनवरी 2019 में में सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की सूचना पर फिर पौधरोपण कराया गया। इन पौधों को फ्लोरा नर्सरी से लिया गया था। नर्सरी के मालिक बाबूराम मौर्य का कहना है कि करीब 50 लाख से किए गए इस पौधरोपण का नगर निगम ने अब तक भुगतान नहीं किया। भुगतान के लिए उन्होंने सीएम, कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं पर अब तक सुनवाई नहीं हुई है। मंगलवार को उनकी ओर से डीजीपी को सुरक्षा के बाबत लिखा पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें