फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब चार किलोमीटर दूर से गाली देते हैं पड़ोसी, सुनकर पक गया हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना के एक शख्स ने एसपी सिटी को अजीबोगरीब समस्या बताई जिसे सुनकर उन्होंने सिर पकड़ लिया। बताया कि चार किलोमीटर दूर सैदपुर हाकिंस से उसके पुराने पड़ोसी गालियां देते हैं जो उसे कुतुबखाना पर सुनाई देती हैं। वह कई बार शिकायत कर चुका है। न तो पुलिस उसकी समस्या सुलझा पा रही है और न ही कोई अधिकारी न्याय दिला पा रहा है। पहले एसपी सिटी ने उसे डॉक्टर से मिलने को कहा पर जब वो नाराज हो गया तो दूसरे पक्ष को बुलाकर आमने सामने बात कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह से मिले इरफान खां ने बताया कि उसका घर सैदपुर हाकिंस में है। वहां के पड़ोसियों का व्यवहार खराब था इसलिए तीन साल से अपना घर छोड़कर मामा के घर कुतुबखाना में रहता है। यहीं वह चाय की टेबल लगाकर गुजारा करता है। बताया कि सैदपुर हाकिंस वाले पड़ोसियों ने मोबाइल टावर के जरिये कुछ ऐसा सिस्टम कर रखा है जिससे वे उसे वहां से गालियां देते हैं। ये गालियां घर में केवल वही सुन पाता है। परिवार के बाकी लोग उसकी बात पर भरोसा नहीं करते। कुछ लोग कहते हैं कि रूहानी इलाज की जरूरत है तो कुछ डॉक्टर से मिलने की सलाह देते हैं। उसने यह सब काम भी करके देख लिए पर गालियों की आवाज उसके कानों में गूंजना बंद नहीं हुई। न तो पुलिस उसकी सुनती है और न ही एसडीएम ने उसकी बात सुनी। पुलिस से शिकायत का नतीजा ये निकला कि पड़ोसी और दुश्मनी मानने लगे। अब वे उसके और उसके परिवार की गतिविधियों की गुप्त तरीके से वीडियोग्राफी भी करने लगे हैं। पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसपी सिटी ने इरफान से डॉक्टर से संपर्क करने को कहा तो वह नाराज हो गया। बाद में उन्होंने दूसरे पक्ष को बुलाकर बात करने का आश्वासन दिया। कहा कि पड़ोसियों का दोष साबित हुआ तो उन पर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें