फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर कपड़े सुखाने गई युवती की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम असधरमई में शनिवार को करंट लगने से एक युवती की मौत हो गई। परिवार वाले उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे ग्राम असधरमई निवासी सावित्री (22) पुत्री प्रेमपाल ने अपने घर के कपड़े धोए थे। उसके बाद वह छत पर बंधे तार पर कपड़े डालने गई। उसी तार के पास बिजली का तार बंधा था, जिससे किसी तरह कपड़े डालने वाले तार पर करंट आ रहा था। जैसे ही सावित्री ने तार पर कपड़े डाले कि उसे करंट लग गया। वह बेहोश होकर छत पर ही गिर गई। इसकी जानकारी पर परिवार वालों में हड़कंप मच गया। वह तुरंत छत पर पहुंचे और युवती को नीचे उतारकर लाए। फिर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सावित्री पांच बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसके शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें