फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओसवाल चीनी मिल पर लगा ताला, 22 अक्तूबर को होगी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/नवाबगंज। गन्ना किसानों को बकाया भुगतान न होने पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नवाबगंज के औरंगाबाद गांव में स्थित ओसवाल चीनी मिल पर ताला लगा दिया। मिल परिसर से कर्मियों को भी बाहर निकाल दिया गया। डीएम अविनाश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में ओसवाल चीनी मिल की नीलामी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए 22 अक्तूबर को मिल की नीलामी की तिथि तय की है।
विज्ञापन

ओसवाल चीनी मिल पर 25 हजार किसानों का करीब 74 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। दो सप्ताह पहले पुणे की टीम ने मिल का आकलन करने के बाद 180 करोड़ रुपये की कीमत लगाई थी।
बृहस्पतिवार को एसडीएम सचिन यादव, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सिंह, तहसीलदार सतेंद्र कटियार, नायब तहसीलदार शुभम पाण्डेय पुलिस बल के साथ ओसवाल चीनी मिल पहुंचे। मिल में काम कर रहे 12 कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिल परिसर से बाहर निकालकर जेई को बुलाकर मिल की बिजली काट दी गई। इसके बाद गेट पर ताला लगाकर अनुमति के बिना सभी का प्रवेश रोक दिया गया।
विज्ञापन

आरसी जारी करने के बाद भी नहीं किया भुगतान

चीनी मिल पर किसानों का वर्ष 2023-24 में 107 करोड़ 12 लाख रुपये बकाया था। इसमें से 91 करोड़ 64 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। शेष भुगतान अब तक नहीं दिया गया है। वर्ष 2024 -25 में ओसवाल चीनी मिल ने किसानों से 39 करोड़ 45 लाख रुपये का गन्ना खरीदा। इसका भी अब तक भुगतान नहीं किया। प्रशासन ने आरसी जारी कर मिल भूमि को कुर्क कर दिया, लेकिन मिल ने किसानों का बकाया नहीं चुकाया। संवाद





पुजारियों को रहेगी छूट

एसडीएम सचिन यादव ने बताया कि ओसवाल मिल के अंदर बने गुरुद्वारे के जत्थेदार और मंदिर के पुजारियों को मिल में आने-जाने पर रोक नहीं लगाई है। चीनी मिल का कोई कर्मचारी बिना अनुमति प्रवेश न ले सके, इसको लेकर पुलिस की तैनाती की जाएगी।
-



वर्जन :

मिल का मूल्यांकन 180 करोड़ रुपये में हुआ है। इसकी नीलामी 22 अक्तूबर को कराई जाएगी। इसको लेकर ही तालाबंदी की गई है। किसानों का भुगतान जल्द कराया जाएगा। - अविनाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें