तारीख तय करने के लिए टीम गठित
108वें उर्स-ए-रजवी की तारीखें निर्धारित करने के लिए उलमा-ए-किराम की एक उच्च स्तरीय टीम बनाई गई है। दरगाह से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा के उपाध्यक्ष सलमान हसन खां ने बताया कि इस मामले में दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां और काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी से बात करके टीम का गठन किया गया है।
इसमें मुफ्ती अब्दुल मुस्तफा हश्मती रजवी, अल्लामा आकिल, मुफ्ती शाहिद रजा, मौलाना उबैद उर रहमान, मुफ्ती अख्तर हुसैन अलीमी, मौलाना मोईन, मौलाना मुफ्ती अब्दुल रहीम नश्तर फारूकी, मुफ्ती हनीफ को शामिल किया गया है। मीडिया प्रभारी समरान खान ने बताया कि यह टीम दरगाह आला हजरत बरेली मरकज के जिम्मेदारान को आगामी उर्स-ए-आला हजरत की तारीखों को निर्धारित करने के लिए अपनी तजवीज पेश करेगी।