फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑरेंज सुपर किंग्स ने जीती कारखाना क्रिकेट प्रीमियर लीग

विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में पूर्वोत्तर रेलवे स्टेडियम में खेली जा रही कारखाना क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच ऑरेंज सुपर किंग्स ने ब्लू पैंथर्स को हराकर जीत लिया।
विज्ञापन

ऑरेंज सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्कि बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 167 रन बनाए। ओपनर जोड़ी ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 90 रनों स्कोर बना दिया। जवाब में उतरी ब्लू पैंथर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम 19.4 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रयांक पाराशर को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया। टूर्नामेंट में क्रीड़ा सचिव सुहेल अली, मुकेश शर्मा, पंकज कुशवाहा, अमित कुमार, अजय किशोर श्रीवास्तव आदि का उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें