फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बरेली में तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, शीतलहर से कांपा मैदानी इलाका; ठंड के कारण स्कूल बंद

Mon, 29 Dec 2025 08:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने तीन दिन तक शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को सुबह से कोहरा छाया है। दिन में धूप निकलने के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा दी है। बरेली में रविवार को दिनभर घना कोहरा और धुंध छाने से दृश्यता बेहद कम रही। शीतलहर ने ठिठुरन का अहसास कराया। अगले तीन दिन तक फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। सोमवार को भी सुबह से कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कोहरे और सर्दी को देखते हुए एक कक्षा से 12वीं तक के स्कूलों में एक जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।  

विज्ञापन


रविवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दिनभर धूप नहीं निकली। 20 किमी प्रति घंटे के वेग से चल रही सर्द हवा ठिठुरन का अहसास कराती रही। लोग अलाव, हीटर, ब्लोअर आदि उपकरणों से ठंड से निजात पाने का प्रयास करते दिखे। सामान्य दिनों के सापेक्ष सड़कों पर आवाजाही कम रही। 

अधिकतम पारा सामान्य से आठ डिग्री कम 14.0 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, तीन दिन से घना कोहरा छा रहा है। सर्द हवा से नमी सौ फीसदी पहुंच गई है। लगातार शीतलहर और कोहरे से दिन और रात की नमी में न्यूनतम अंतर होने से लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। शीतलहर हावी है, जिससे गलन बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शीतदंश की आशंका, बरतें सावधानी 
मौसम विभाग ने लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के दौरान लोगों को सावधानी बरतने का सुझाव दिया है। इसके अनुसार ठंड में लंबे समय तक रहने से शीतदंश यानी हाइपोथर्मिया की आशंका जताई है। शरीर पर काले चकते, त्वचा पीली या सुन्न पड़ने, अंगुलियों में अकड़न जैसी स्थिति हो तो डॉक्टर को दिखाएं। रात में वाहन चलाते समय सतर्क रहें। घने कोहरे में गति धीमी रखने और यातायात नियमों के पालन का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें