नवाबगंज। कस्बे के बीचोबीच लग रहे मोबाइल टावर की सूचना मिलने पर लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध कर दिया। लोगों ने सीएम और एसडीएम को शिकायती पत्र देकर शिकायत की है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने कार्य को बंद करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला पुराना ब्लाॅक नगर पालिका परिषद नवाबगंज के कार्यालय के पीछे एक सराफ की जगह में एक मोबाइल टावर कंपनी टावर लगाने का कार्य करा रही है। मोहल्ला के लोगों को जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंच गए, लेकिन ठेकेदार ने कार्य बंद नही कराया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रुकवा दिया।
जितेंद्र कुमार, सचिन रस्तोगी, गंगा सिंह आदि का आरोप है कि एक टावर पहले से लगा है। उसे उखाड़कर उसके पड़ोस में लगाया जा रहा है। लोगों ने इसके रेडिएशन से होने वाले नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। । एसडीएम उदित पंवार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले को नगर पालिका और पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। साथ ही मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी के अभिलेखों की जांच की जाएगी। संवाद