फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कीटनाशक की दुकान पर हो रही थी अफीम डिलीवरी, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 10:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में एसओजी और पुलिस ने कीटनाशक की दुकान पर छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से अफीम बरामद की गई है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसओजी और सिरौली थाना पुलिस ने रविवार शाम कीटनाशक की दुकान पर दबिश दी। यहां से अफीम बरामद करने के साथ ही चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इलाके में अफीम की तस्करी होने की सूचना पर थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने लभारी निवासी देवेंद्र से अफीम का सौदा किया। इसकी डिलीवरी गुलड़िया स्थित रुखाड़ा निवासी सुनील पाल की कीटनाशक की दुकान से होनी थी। सुनील पैरों से दिव्यांग है। 

विज्ञापन


बताते हैं कि देवेंद्र अफीम लेकर दुकान की ओर जा रहा था, टीम उसका पीछा कर रही थी। वह दौड़कर सुनील की दुकान में घुस गया। पीछे से बड़गांव चौकी पुलिस और एसओजी टीम भी दुकान पर पहुंच गई। पुलिस ने देवेंद्र को पकड़ लिया और उससे अफीम भी बरामद कर ली। सुनील की दुकान की तलाशी ली गई। एसओ ने बताया कि कुल एक किलो तीन सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। इसे आंवला क्षेत्र के गांव गिरंधपुर के गुड्डू व पप्पू लेकर आए थे। यह दोनों कैरियर का काम करते हैं। घटना की सूचना पर मीरगंज सीओ भी पहुंच गए। 

विज्ञापन

जुए के फड़ पर छापा, सात आरोपी गिरफ्तार 
सीबीगंज थाना क्षेत्र में परसाखेड़ा चौकी पुलिस ने जुआ खेल रहे सात आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से रुपये भी बरामद किए हैं। सीओ टू सोनाली मिश्रा ने बताया कि नदोसी में भागीरथ सागर के खेत में रविवार शाम पुलिस को जुआ होने की सूचना मिली। परसाखेड़ा चौकी पुलिस ने जुआ खेल रहे सात आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें हेमराज शर्मा, वेदपाल, अन्नू, रवि, रामवीर, वाजिद अली व भूरा शामिल हैं। आरोपियों में हेमराज शर्मा बिजली कर्मचारी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें