फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दीपावली से पहले शुरू होगा बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन

Tue, 13 Oct 2026 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी, राजस्थान के विभिन्न शहरों से होते हुए बिहार को गुजरात के भुज से जोड़ने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन दीपावली से पहले शुरू हो जाएगा। लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, कासगंज होकर चलने वाली यह पहली अमृत भारत एक्सप्रेस होगी। हालांकि, बरेली होकर तीन अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

19427-28 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन को रेलवे ने पिछले माह स्वीकृति दी थी। ट्रेन 2,532 किमी की दूरी 58:30 घंटे में तय करेगी। इस गाड़ी की प्रस्तावित समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। हालांकि, समय सारिणी में बदलाव की बात भी कही गई है।
यह गाड़ी भुज से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार शाम 5:30 बजे चलने के बाद चौथे दिन तड़के 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। बरौनी से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को रात 11:55 बजे चलने के बाद चौथे दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस 2,532 किमी की दूरी 58:30 घंटे में 48 किमी की औसत रफ्तार के साथ पूरी करेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रतिघंटे होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि जल्द ही गाड़ी की विस्तृत समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव :
बिहार के बरौनी से यूपी और राजस्थान होते हुए गुजरात के भुज के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहराव लेगी। इस गाड़ी को पूरनपुर, बदायूं, कासगंज जैसे कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें