फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रामीण क्षेत्र के 396 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की जरूरत

Tue, 13 Oct 2026 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में लगे 396 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। 33 और 11 केवी लाइनों की दशा भी सुधारनी है। इन कार्यों को लेकर प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2026-27 के बिजनेस प्लान में शामिल किए गए हैं। बजट मिलते ही काम शुरू कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने जिले की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 45 करोड़ रुपये का बिजनेस प्लान तैयार कर मुख्यालय को भेजा है। रविवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन रणवीर प्रसाद ने भी बैठक करके प्रस्तावित बिजनेस प्लान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, गांवों को रोशन करने के लिए लगाए गए 396 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही फरीदपुर-टिसुआ मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नया बिजली उपकेंद्र बनाने की योजना भी है। देहात के सभी 51 उपकेंद्रों की एलटी व एचटी लाइनों समेत उपकेंद्रों की खामियां भी दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन

बिजनेस प्लान में शहरी क्षेत्र के 365 कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें 329 काम 11 केवी नेटवर्क से जुड़े हैं। 33 केवी वर्टिकल में 36 कार्य रखे गए हैं। शहरी क्षेत्र में 100 से अधिक नए ट्रांसफार्मर लगाने, मौजूदा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और बिजली लाइनों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है।


इनसेट
शहर में 132 नए डीटी बनेंगे

11 केवी नेटवर्क के तहत 132 नए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (डीटी) सबस्टेशन बनाने और 93 मौजूदा डीटी की क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य है। 37 स्थानों पर 11 केवी लाइनों को मजबूत किया जाएगा। 15 जगह नई लाइनें बनाने और लाइनों के बाइफरकेशन का काम होगा। लो-वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए 10 एलटी लाइनों को मजबूत करने की योजना है। ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए 42 डीटी की अर्थिंग कराई जाएगी।


सबस्टेशनों की सुरक्षा भी सुधरेगी

33 केवी वर्टिकल में 36 कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें 33 केवी और 11 केवी वीसीबी से जुड़े सबस्टेशन प्रोटेक्शन के 15 काम शामिल हैं। सबस्टेशन और लाइन प्रोटेक्शन व अर्थिंग के 21 कार्य किए जाएंगे।


वर्जन
प्रस्तावित बिजनेस प्लान में डीटी स्टेशन, एलटी लाइनों में सुधार समेत अन्य कार्य को शामिल किया गया है। प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। - ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें