फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे जिले और राज्य के अस्पताल में भर्ती रहे नौ लोगों की मौत पोर्टल पर अपलोड

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के कम हो रहे ग्राफ के साथ ही सक्रिय संक्रमितों की तादाद भी तेजी से घट रही है। शनिवार को पांच हजार से ज्यादा सैंपल की जांच में नौ लोग संक्रमित मिले हैं। जिनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक नए मिले संक्रमितों में फरीदपुर, सिविल लाइंस, फतेहगंज पश्चिमी, सीबी गंज, नवाबगंज समेत अन्य इलाकों के रहने वाले शामिल हैं। उधर, कोविड कमांड सेंटर की ओर से दी गई सूची में नौ लोगों की मौत की रिपोर्ट दूसरे जिले और राज्यों से अपडेट की गई है। आईडीएसपी सेल के डीपीएम संजय कुमार ने बताया कि बरेली में शनिवार को एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों संक्रमित मिले तमाम मरीज हायर सेंटर रेफर किए गए थे। जिनकी मौत होने के बाद केस आईडी के जरिए रिपोर्ट यूपी कोविड पोर्टल पर अपडेट हो रही है। ब्यूरो

ब्लैक फंगस के पांच मरीज मिले

बरेली। पोस्ट कोविड मरीजों के ब्लैक फंगस की चपेट में आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को पांच लोग ब्लैक फंगस से पीड़ित मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बरेली के भुता और नवाबगंज के एक-एक व्यक्ति और शाहजहांपुर के तीन लोग पीड़ित हैं। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें