फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडीला में पांच घंटे के ब्लॉक से प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
demo photo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अवध-असम एक्सप्रेस को जंक्शन पर रोका गया

बरेली। संडीला स्टेशन पर इंटरलॉकिंग होने से अप और डाउन लाइन पर शनिवार को पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया। इससे अवध असम एक्सप्रेस समेत कई मालगाड़ियों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने संडीला स्टेशन पर सुबह 10:45 से शाम 16:05 बजे तक अप और डाउन लाइन पर ब्लॉक लिया था। ट्रेनें कम होने से संचालन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन दोपहर डेढ़ बजे जंक्शन से गुजरने वाली लालगढ़-डिबूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को जंक्शन पर रोका गया। इसके अलावा शाहजहांपुर, रोजा, बिलपुर, मीरानपुर कटरा स्टेशनों पर भी ट्रेनें रोकी गईं। अप लाइन पर कई मालगाड़ियां रोकी गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें