फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में खुलेगा राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज

Tue, 12 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि बरेली के ब्रह्मपुरा इलाके में राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज स्थापित कराया जाएगा। इस बारे में सीसीएमआई दिल्ली, प्रदेश के यूनानी चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन ने नगर निगम की इस जमीन को अंतिम रूप प्रदान कर दिया है। सीसीएमआई दिल्ली की अनुमति के बाद डीएम गौरव दयाल ने नगर आयुक्त से ब्रह्मपुरा की गाटा संख्या 2010, 2011 तथा 2012 वाली जमीन यूनानी चिकित्सा विभाग के नाम हस्तांतरित कराने को लिखा है। जिससे कि इस जमीन पर राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना कराई जा सके। बरेली में मेडिकल कालेज स्थापित कराने के लिए निदेशक यूनानी चिकित्सा और प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा) ने पिछले सप्ताह डीएम को पत्र लिखा था। जिसमें सीसीएमआई के मानकों के अनुसार निर्माण कराने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का उल्लेख किया था। संकेत मिले हैं कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मई या जून के महीने में बरेली भ्रमण के दौरान इस मेडिकल कालेज की आधारशिला रख सकते हैं। नगर आयुक्त शीलधर यादव का कहना  है कि यूनानी मेडिकल कालेज के लिए डीएम का पत्र मिल गया है। इस बारे में महापौर से भी वार्ता हो गई है। नगर निगम की इस जमीन को राजकीय मेडिकल कालेज के लिए देने के बारे में बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। उसी में प्रस्ताव पारित कराने की औपचारिकताएं पूरी कराके हस्तांतरण की कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन

‘ सीसीएमआई दिल्ली ने स्थान को उपयुक्त माना है, इसीलिए इस जमीन को नगर निगम से चिकित्सा सेवा विभाग के नाम हस्तांतरित कराने के बारे में लिखा है। शासन से संकेत मिले हैं कि इसकी जल्दी ही आधार शिला रखी जानी है।’ गौरव दयाल, डीएम 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें