फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 घंटे बाद खुला दिल्ली रेल मार्ग, शुरू हुआ संचालन

Tue, 03 May 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दिल्ली-लखनऊ रेलवे रूट 19 घंटे बंद रहा। जिससे बरेली जंक्शन पर 19 ट्रेनें नहीं आईं और इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। शाम तीन बजे रूट खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं इससे पहले सुबह के समय आला हजरत एक्सप्रेस को मुरादाबाद से रूट डायवर्ट करके चलाया गया। रूट डायवर्ट करके सिर्फ दिल्ली से छह ट्रेनें ही यहां आ सकीं। ये सहारनपुर टपरी से होते हुए यहां पहुंच सकीं। सोमवार को भी पूरे दिन यात्री जंक्शन पर भटकते रहे। रेलवे इंक्वायरी पर ट्रेनों की लोकेशन और आने का समय जानने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ जुटी रही। अधिकांश यात्री टिकट निरस्त कराकर रोडवेज बसों से रवाना हुए।
विज्ञापन

दिल्ली से रवाना हुई फैजाबाद एक्सप्रेस रविवार रात करीब नौ बजे गढ़मुक्तेश्वर में बेपटरी हो जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दिल्ली-लखनऊ रूट पर रात से सोमवार पूरे दिन ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। इस रूट पर रात से सुबह तक चलने वाली 25 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया। इससे इनमें से सिर्फ छह ट्रेनें ही रूट डायवर्ट करके यहां आ सकीं। इनमें नौचंदी, गरीब रथ, ऊना हिमाचल, नौचंदी और शहीद एक्सप्रेस शामिल थीं। यहां से रवाना होने से पहले ये ट्रेनें जंक्शन पर खचाखच भर गईं। हालांकि ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे विलंब से यहां पहुंचीं। बाकी 19 ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों ने यातायात के दूसरे साधनों का सहारा लिया। बहुत सारे यात्री रोडवेज से रवाना हो सके। रेलवे पर चार सौ से ज्यादा टिकट रद्द करा दिए गए। सुबह पांच बजे जंक्शन से जाने वाली इंटरसिटी रद्द होने से दिल्ली जाने के बड़ी तादाद में यात्री परेशान रहे। यात्री ज्यादा हो जाने से रेलवे प्रशासन को आला हजरत एक्सप्रेस चलानी पड़ी। यह ट्रेन सुबह लगभग छह बजे फुल होकर यहां से रवाना हुई। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक सोमवार शाम तीन बजे खोला गया। इसके बाद काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शाम चार बजे ट्रैक से गुजारी गई। गाड़ियों का संचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं निरस्त
गाड़ी संख्या 1415 इंटरसिटी और अप और डाउन की दिल्ली पैसेंजर गाड़ी संख्या 54075, 54076 और 54078 गाड़ियां रद्द कर दी गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें