फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फिलॉसफी की परीक्षा में पहुंचा इकलौता छात्र, प्रश्नपत्र ही रहा गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को एमए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक बार फिर लापरवाही सामने आई। इकलौता छात्र समय से परीक्षा केंद्र पहुंच गया, लेकिन पेपर ही अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष और एमए फिलॉसफी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अविनाश मिश्रा अविनाश मिश्रा बुधवार को तय समय पर परीक्षा देने बरेली कॉलेज पहुंचे। उन्हें कमरा नंबर 22 में बैठाया गया। बाद में पता चला कि उनको जिस विषय की परीक्षा देनी थी, उसका प्रश्नपत्र ही केंद्र पर नहीं पहुंचा था। अविनाश उस विषय के इकलौते परीक्षार्थी थे। इस वजह से वह परीक्षा नहीं दे सके। अब उनका भविष्य अधर में लटक गया है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।. रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि उनकी परीक्षा किसी अन्य केंद्र पर स्थानांतरित की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रश्नपत्रों की आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। इस मामले को लेकर अन्य छात्रों ने भी अविनाश का समर्थन किया और रोष जताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें