शादी ब्याह का मौका हो और उपहार न आएं, ऐसा संभव ही नहीं। मगर, जब उपहार कुछ विशेष हो तो उसकी चर्चा हो ही जाती है। लखीमपुर खीरी में शुक्रवार रात शहर के एक मैरिज लाइन में आयोजित डॉ. उपेंद्र वर्मा के वैवाहिक समारोह में पहुंची महिला रिश्तेदार ने नव दंपति को स्टेज पर जाकर पैक प्याज की पोटली गिफ्ट की।
डॉक्टर की शादी में प्याज का गिफ्ट देखकर लोगों ने उनकी वीडियो बननी शुरू कर दी। धीरे धीरे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डॉ. उपेंद्र वर्मा का कहना है कि रिश्तेदार महिलाओं ने उन्हें यह अनोखा तोहफा दिया है। जो इस महंगाई में अच्छा लगा।
इन दिनों प्याज की जो बाजार में कीमत है, ऐसे में इससे बहुमूल्य तोहफा और कुछ नहीं हो सकता। कुछ दिन तक प्याज नहीं खरीदना होगा। उधर प्याज उपहार में देने वाली महिला ने बताया कि फूल और गुलदस्ता से अच्छा प्याज देना है।