फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदायूं के एक हजार अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 890 सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जाट रेजिमेंट सेंटर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में बुधवार को बदायूं के युवाओं ने देश सेवा के लिए दौड़ लगाई। अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) की शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक हजार अभ्यर्थियाें ने प्रतिभाग किया। सफल रहे 890 अभ्यर्थियों का बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण होगा।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय बरेली के अनुसार, बदायूं से 1,189 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एक हजार ही पहुंचे थे। क्रमवार दौड़, लंबी कूद, पुशअप व अन्य परीक्षाओं से गुजरना पड़ा। 890 सफल रहे। बुधवार को लखनऊ मुख्यालय से आए रिक्रूटमेंट एडीजी मेजर जनरल मनीष कुमार ने भर्ती प्रक्रिया का जायजा लिया। रैली में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए नगर आयुक्त संजीव मौर्य व पुलिस अफसरों के प्रयास को सराहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें