फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर में 30 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

Tue, 28 Nov 2023 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर थाना पुलिस ने सोमवार रात को एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बताया जाता है कि वह अपने दोस्त के साथ मिलकर स्मैक तस्करी करता था। 
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में स्मैक तस्करी के मामले में तस्कर आरिफ को फरीदपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उससे 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसका साथी फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा निवासी हसीब मौके से फरार हो गया। फरार स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बिहारीपुर निवासी आरिफ फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा का रहने वाले हसीब के साथ मिलकर स्मैक की तस्करी करता है। सोमवार देर रात दोनों तस्कर स्मैक लेकर जा रहे थे। फरीदपुर पुलिस उस दौरान दबिश के लिए निकली, तभी पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागे। 

ये भी पढ़ें- Tunnel Rescue: उत्तरकाशी से 16 दिन बाद आई अच्छी खबर, चमक उठी मां की आंखें; बेटे मंजीत के आने का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर शांतिनगर मोड़ के समीप आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक बरामद की। वहीं उसका साथी हसीब मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। गिरफ्तार आरिफ को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें