एनएचएआई ने अब सितंबर खत्म होने से पहले तकनीकी मुआयना कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 28-29 सितंबर की तारीख तय की गई है। तकनीकी मुआयना के दौरान पांच दिन ओवरबिज की एक लेन पर और पांच दिन दूसरी लेन पर यातायात बंद रहेगा। इस दौरान दोनों ओर का यातायात एक ही लेन से गुजारा जाएगा।
एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक बीपी पाठक ने बताया कि जुलाई में कांवड़ यात्रा के कारण हुलासनगरा ओवरब्रिज का तकनीकी मुआयना स्थगित कर दिया गया था। अब 30 सितंबर से पहले तकनीकी मुआयना कराया जाना है। इस दौरान ओवरब्रिज की एक लेन पर यातायात बंद रहेगा। यातायात व्यवस्थित रहे, इसके लिए पुलिस का सहयोग मांगा गया है।