फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की मौत, एयरफोर्स कर्मी समेत 68 मिले संक्रमित

विज्ञापन
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

देर रात तक पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकी संक्रमित मृतक की रिपोर्ट

बरेली। कोरोना की सैंपलिंग के अनुपात में संक्रमितों की तादाद तेजी से कम हो रही है। मगर, मौतों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। मंगलवार की दोपहर एक और संक्रमित की मौत हो गई। मगर, देर रात तक अस्पताल की ओर से पोर्टल पर संबंधित मृतक की जानकारी अपलोड नहीं की गई। इस पर अस्पताल को पोर्टल अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक मंगलवार को भी 68 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें एक वायु सेना का कर्मचारी भी शामिल है। साथ ही, मझगवां पीएचसी और फरीदपुर सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा फरीदपुर, राजेंद्र नगर, सुभाष नगर, बालाजी मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर, मेगा ड्रीम कॉलोनी, मारवाड़ी, नई बस्ती, खाकी नगर, आशुतोष सिटी, रामेश्वरधाम, बुद्धाबाग, रामपुर गार्डन, गुलाब नगर, जकाती नगर, जनकपुरी, सुरेश शर्मा नगर, प्रेमनगर, मढ़ीनाथ, गांधीपुरम, सिविल लाइंस, आंवला, तुलसी नगर, डीडी पुरम, मझगवां, सुपर सिटी कॉलोनी, भोजीपुरा, भुजिया, इज्जतनगर, चांदपारा आदि इलाकों में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें