फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मिस्त्री की मौत, तीन घंटे बाद भी पंचनामा न होने पर हंगामा

विज्ञापन
आमिर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सड़क हादसे में मिस्त्री की मौत, तीन घंटे बाद भी पंचनामा न होने पर हंगामा
विज्ञापन

तीन और लोगों की सड़क हादसों में गई जान, बिथरी और फतेहगंज पूर्वी में हुए हादसे

बरेली/बिथरी चैनपुर। बाइक पर जा रहे राजमिस्त्री को ट्रक ने टक्कर मार दी। शहर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शव के पंचनामे में देर होने पर परिवार ने हंगामा किया। वहीं, काठगोदाम के रेलकर्मी की भोजीपुरा में एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उनके शव को दफन करने को लेकर परिवार और ससुराल पक्ष में तनातनी के बाद शव को काठगोदाम ले जाया गया।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव कलारी निवासी अमीर अहमद (22) राजमिस्त्री थे। मंगलवार को वह घर से बाइक पर काम के लिए निकले। रास्ते में बिथरी थाना क्षेत्र के रामगंगा नगर के पास अमीर की बाइक में पीछे से तेज गति से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन अमीर को जिला अस्पताल ले गए। वहां से पीलीभीत रोड स्थित एक अस्पताल में लाए, जहां इलाज के दौरान अमीर की मौत हो गई। मौके पर करीब तीन घंटे बाद तक पुलिस नहीं आई तो परिवार ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। इसके बाद पंचनामा भरा गया। परिवार ने बताया कि यूपी 112 को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिजन उन्हें इलाज के लिए स्वयं अपने वाहन से जिला अस्पताल लाए।

काठगोदाम के रेलकर्मी का शव ले जाने पर तनातनी

काठगोदाम निवासी रेलकर्मी सैफुल इस्लाम सोमवार दोपहर स्कूटी से अपनी ससुराल शहर के मलूकपुर में आ रहे थे तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। उनकी मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पत्नी तरन्नुम अपने बच्चों के साथ महीने भर से यहीं मायके में थीं। वह चाहती थीं कि शव यहीं दफन हो जाए लेकिन काठगोदाम से आए सैफुल के परिजन शव साथ ले जाने को अड़ गए। पोस्टमार्टम हाउस पर तनातनी की नौबत आ गई। सैफुल के घर वाले एसएसपी दफ्तर पहुंचे और यहां एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार से शिकायत की। एसपी ट्रैफिक ने पुलिस भेजी तो शव परिवार वालों को दे दिया गया। वे उसे काठगोदाम ले गए।

नेशनल हाईवे पर हादसे में हुई मौत

एक अन्य हादसा बिथरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भिंडौलिया गांव में पेट्रोल पंप के सामने हुआ था। भिंडौलिया में रहने वाले 50 वर्षीय हसीनुद्दीन पुताई का काम करके मंगलवार को घर पैदल जा रहे थे। पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। भाई शमशुद्दीन ने बताया कि पुलिस ने पिकअप और चालक को पकड़ लिया है। इसके अलावा फतेहगंज पूर्वी में मंगलवार को तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दिलखुश महतो बिहार के बेगुसराय जिले का रहने वाला था। उसके परिवार को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें