कलाकृतियों और पेंटिंग से सजेंगे डिवाइडर
शहर में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर नगर निगम डिवाइडरों को संवारेगा। सबसे पहले मिनी बाइपास से झुमका तिराहे तक डिवाइडरों पर सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पेटिंग बनेंगी। कलाकृतियां भी सजेंगी। प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर आकर्षक दृश्य और हरियाली नजर आएगी। बीच-बीच में विज्ञापन पट लगवाकर आमदनी भी करने की तैयारी है।
प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों को न सिर्फ आकर्षक बनाएगा, बल्कि उन्हें सांस्कृतिक आलेखों से भी सजाएगा। इस काम को पीपीपी मॉडल पर कराने के लिए कवायद शुरू की गई है। इससे नगर निगम पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और विज्ञापनों के माध्यम से आय भी हो सकेगी। महापौर उमेश गौतम ने बताया कि अब डिवाइडरों का इस्तेमाल शहर की खूबसूरती बढ़ाने में होगा। इससे शहर को नई पहचान मिलेगी।