केबिनेट के बाद विधानसभा के भी सिविल एन्कलेव का नाम नाथनगरी रखने जाने के बाद 2018 में बरेली से हवाई सेवा शुरू करने के लिए कवायद तेज हो गई है। इसके लिए एक हेक्टेयर जमीन खरीदे जाने को नागरिक उड्डन विभाग के निदेशक देवेंद्र स्वरूप ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए एयरफोर्स अथर्टी ऑफ इंडिया (एएआई) की टीम इसी सप्ताह अंदर के निर्माण पर मंथन करने को टीम आ रही है।
सिविल एन्कलेव बनाए जाने के लिए प्रशासन पहले 14 हेक्टेयर अधिग्रहण कर ली थी। यह जमीन मुड़िया अहमद नगर और चावड़ गांव की है। इस जमीन पर बाउंड्रीवाल का काम चल रहा है लेकिन एयरपोर्ट अथर्टी ऑफ इंडिया के अधिकारी जमीन को कम बता रहे थे। इस पर एसएलओ ने पूछा था कि आपको कितनी जमीन की और जरूरत है। नागरिक उड्डन विभाग के निर्देशक ने एएआई से हरीझंडी मिलते ही एक हेक्टेयर जमीन और खरीदने को मंजूरी दे दी है। एसएलओ यूपी सिंह ने बताया कि मुड़िया अहमद गांव के रक वे से जमीन खरीदी जाएगी। कोई दिक्कत नहीं होगी, जमीन आसानी से मिल जाएगी। किसानों से एक-दो में सहमति लेकर जमीन की खरीद का काम शुरू करेंगे। डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सिविल एन्कलेव सरकार की प्राथमिकता वाला काम है। इसे जल्द बनवाकर अगले साल तक चालू कराना है।
फोटो-
त्रिशूल एयरबेस से नियम तो पहले से ही बने हैं। मुझे लगता है कि सिविल एन्क लेव की वजह से कोई नया समस्या नहीं आने वाली है। हमने नार्थ सिटी एयरबेस के पास ही बनाई है। कालोनी को लेकर तमाम बातें हुई थीं लेकिन नियमों से ऊपर कोई नहीं है। बीडीए के लोगों ने लोगों का डरा रखा है। ताकि उनकी आमदनी होती रहे- सुनील गुप्ता, सचिव क्रेडाई
फोटो--
रन-वे तो त्रिशूल एयरबेस का ही इस्तेमाल होना है। इस इलाकें में त्रिशूल एयरबेस की वजह से पहले से ही कुछ नियम हैं। जहां विकास होता है, थोड़ी सी दिक्कत तो होती ही है। सिविल एन्कलेव के बनने से अच्छा ही होगा। देश भर में आने जाने की सुविधा होगी- अनिल शर्मा, बिल्डर