फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में बोले पप्पू, बरेली में खुले ट्रामा सेंटर

Sat, 22 Jul 2017 01:57 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण से पहले बरेली में ट्रामा सेंटर और कृषि विश्वविद्यालय खोलने समेत 14 प्रोजेक्ट रखकर इनकी मंजूरी की मांग की। 
विज्ञापन

बिथरी विधायक राजेश मिश्रा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष से राज्यपाल के अभिभाषण से पहले बरेली के विकास से संबंधित प्रोजेक्ट पर बोलने की अनुमति मिलने पर उन्होंने विधानसभा में बरेली में ट्रामा सेंटर और कृषि विश्वविद्यालय खोलने का मामला उठाया। कहा कि दोनों प्रोजेक्ट मंजूर होने से जनता को राहत मिलेगी। इसके अलावा ठिरिया निजावत खां में बिजलीघर निर्माण, बिथरी में दस खराब ट्रांसफार्मर बदलने, बिशारतगंज, केसरपुर और क्यारा के गोपाल सिद्ध मंदिर बरकलीगंज में एक-एक कन्या इंटर कॉलेज और आलमपुर जाफराबाद में कन्या डिग्री कॉलेज खोलने, 30 साल की सजा काट चुके जेल में बंद शारीरिक रूप से कमजोर बंदियों को रिहा करने, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हटाने के लिए तहसील पुलिस की व्यवस्था करने और गांव सुंदरपुर से बुखारा फरीदपुर मार्ग पर बाईपास को मंजूरी देने की मांग की। 
रोड चौड़ी करने का मामला उठाया 
नवाबगंज विधायक केसर सिंह गंगवार ने विधानसभा में नवाबगंज-जादौपुर मार्ग के चौड़ीकरण का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सिंगल मार्ग जर्जर हो चुका है। इस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। यह मार्ग दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ता है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें