फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: एक मौत, 149 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संक्रमितों की तादाद बढ़ने के साथ ही मौतों का सिलसिला भी बना हुआ है। गुरुवार को 149 नए संक्रमित मिले। उधर, आंवला के रहने वाले एक संक्रमित की मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग 149 संक्रमितों में से महज 89 को ही ट्रेस कर सका है। इससे ट्रेसिंग में जुटी टीम की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक आंवला के अवधपुर के रहने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। एहतियातन सैंपल की जांच कराने पर उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई तो कोविड एल-2 अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। उधर, 149 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें मिलिट्री अस्पताल, तिगरा खानपुर, गोपालपुर, गणेशनगर, सुभाषनगर, सुरेश शर्मा नगर, मढ़ीनाथ, नवादा शेखान, सनराइज कॉलोनी, इज्जतनगर, फतेहगंज पूर्वी, इंदिरानगर, बसंत विहार, गंगवार एन्क्लेव, ग्रीन पार्क, निजी स्कूल, सिविल लाइंस, सैनिक कॉलोनी, स्टेडियम रोड, रतनपुर, बिहारीपुर, नगला ठाकुर, साहूकारा, महानगर, टीचर्स कॉलोनी फरीदपुर, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर, संजय नगर, सरस्वती नगर, एजाज नगर गौटिया, सैंथल, वीर सावरकर नगर, जनकपुरी, प्रभातनगर, मुढ़िया जागीर, कर्मचारी नगर, ओल्ड सिटी, चाड़पुर, गायत्री नगर, प्रेमनगर धर्मकांटा, नबावगंज, सीएचसी फतेहगंज, स्वाले नगर, लाजपत नगर, पिपरिया, तुलसी नगर, आरके पुरम आदि इलाकों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें