फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमद अली तालाब से एक मिला कोरोना संदिग्ध

विज्ञापन
कोरोना, लॉकडाउन और बढ़ते मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अस्पताल में कराया गया आइसोलेट, परिवार को घर में किया क्वारंटीन

बरेली। दिल्ली से आए तब्लीग जमात के लोगों की तलाश के बीच एक कोरोना संदिग्घ मिला है। उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से तलाशा और अस्पताल में आइसोलेट किया है।
विज्ञापन

बांसमंडी आहमद अली तालाब, सराया और आस पास के इलाकों पिछले कई दिनों से तब्लीगी जमात के लोगों को तलाश रही है। जो दिल्ली स्थित तब्लीगी जमात के मरकज पर हुए जलसे से वापस आएं हैं। इसी बीच मंगलवार को सूचना पर स्वास्थ्य विभागी की टीम ने कोतवाली पुलिस की मदद से एक युवक जुबैर पुत्र फहीम को पकड़ा है। जुबैर को यहां मानसिक चिकित्सालय परिसर स्थित तीन सौ बेड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे आइसोलेट किया है। साथ ही उसके परिवार को घर में क्वारंटीन कर दिया गया है।
कोरोना संदिग्ध जुबैर अहमद अली ताबाल की कंट्रोल वाली गली का रहने वाला है। पता चला है कि वह पिछले माह 17 मार्च को दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह पर गया था। वहां से वह अजमेर शरीफ चला गया। अब ट्रेस होने पर उसे पकड़ा गया है। जबकि तब्लीगी जमात के दिल्ली से आए लोगों की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें