फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सौ ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। पुलिस ने एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार की देर रात सौ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान तरा खास गांव से आगे निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास गांव तरा खास निवासी रामकिशोर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव रमपुरिया के रवि से वह स्मैक खरीदकर लाया था। हाईवे पर स्थित ढाबों पर ट्रक चालकों को बेचता था। पुलिस ने एनडीपीएस की धारा में रामकिशोर और रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रामकिशोर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दूसरे अभियुक्त की तलाश में पुलिस जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें