फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करवाचौथ पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान, एक महीने पहले पति हो गई थी मौत

Sun, 12 Oct 2025 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी। परिजन के मुताबिक उसी सदमे में महिला ने अपनी जान दे दी।  
विज्ञापन
कंचन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व बीमारी के चलते महिला के पति की मौत हो गई। यह सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। करवाचौथ पर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन

 
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव तखतपुर निवासी पूरनलाल ने बताया कि उसके बेटे की छह वर्ष पूर्व शादी हुई थी। एक माह पूर्व उसका 25 वर्षीय बेटा बृजेश की गुरुग्राम में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी 23 वर्षीय पत्नी कंचन अपने दो बच्चों के साथ गांव तखतपुर में रहने लगी।

कमरे में फंदे से लटका मिला शव 
शुक्रवार को करवाचौथ के दिन पति की याद आने पर सुबह से ही याद कर रो रही थी। शनिवार दोपहर परिवार के अन्य लोग जब खेत पर काम करने गए हुए थे तो कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर को देवर अतुल जब पशुओं के लिए घास लेकर घर आया तो यह सब देखकर उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


उसने शव को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें