बरेली। भाई दूज से पहले ही गोले ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले माह तक चार सौ रुपये बिकने वाला गोला अब 500 सौ रुपये से अधिक में बिक रहा है। बुधवार को गोले के और दाम बढ़ने की बात कही गई है।
त्योहार सीजन आते ही मेवे के दामों में तेजी आई हैं। दिवाली में सबसे ज्यादा खपत काजू, बादाम, गोला, किशमिश, मखाने आदि की होती है। व्यापारियों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए पहले की मेवे का पूरा स्टाक मांगा लिया था। व्यापारी संजय आनंद बताते है कि दिवाली पर गोले की खपत बढ़ जाती है। भाई दूज पर बहने गोले पर टिका करती है ऐसे में मांग बढ़ती है। बताया कि पिछले महीने गोला फुटकर में 400 रुपये प्रतिकिलो चल रहा था, लेकिन दिवाली नजदीक आते ही गोले के दाम 100 रुपये तक बढ़ गए। मंगलवार को गोला 500 रुपये प्रतिकिलो बिका। गोले का प्रयोग दिवाली पर मिठाई में भी अधिक होता है। वहीं काजू की शुरुआत 800, बादाम 880, मखाना 1200, किशमिश 500 रुपये से शुरुआत हो रही है। क्वालिटी के हिसाब से दाम अधिक हो सकते है। संवाद