फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दरिंदगी: बरेली में हैवान बने बुजुर्ग ने डेढ़ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मासूम की हालत नाजुक

Fri, 25 Mar 2022 06:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली 

सार

बरेली जिले के एक गांव में बहन के साथ खेल रही डेढ़ साल की बच्ची के साथ गांव के ही 60 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे पिता ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर बच्ची को बचाया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घर के बाहर अपनी बहन के साथ खेल रही एक डेढ़ साल मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक बुजुर्ग ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरेली जनपद के एक गांव में बड़ी बहन के साथ खेल रही डेढ़ साल की बच्ची से गांव के ही 60 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे पिता ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर बच्ची को बचाया। इसके बाद परिजन बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल लेकर दौड़े। जहां उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें