फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झगड़े के दौरान ठेकेदार ने धक्का देकर दीवार पर मारा सिर, बुजुर्ग की मौत

Fri, 28 Mar 2025 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

हाफिजगंज थाना क्षेत्र में झगड़े के दौरान सिर में चोट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार ने बुजुर्ग को धक्का देकर उनका सिर दीवार में मार दिया था। 
विज्ञापन
भूदेव शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में जमीन की ठेकेदारी को लेकर हुए झगड़े के दौरान धक्का देने से सिर में लगी चोट से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी व्यक्ति वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतानामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा इलाका धमीपुर निवासी शकुंतला देवी ने बताया कि उनके पति भूदेव शर्मा बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे गांव में ही एक दुकान पर गए थे। जहां गांव के लोगों जमीन लेकर ठेकेदारी करने वाला व्यक्ति वहां मौजूद था, जिससे ठेकेदारी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी व मारपीट होने लगी।

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur Murder: पिता ने सो रहे बच्चों का मुंह दबाया, एक-एक कर गड़ासे से काटा; पोस्टमार्टम में खौफनाक खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार ने उनके पति धक्का देकर सिर दीवार में मार दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से भूदेव की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ठेकेदार वहां से भाग निकला। इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार सिह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी की तलाश में टीम लगा दी है। परिजनों ने बताया कि मृतक के एक ही पुत्र है, जो चेन्नई में काम करता है। उसके आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें