सत्य प्रकाश ने धमकाया कि उसके पिता शाहजहांपुर के थाना कलान में दरोगा हैं। पांच लाख रुपये नहीं दिए तो वह मुकदमे में फंसा देगा। आरोपियों ने उनके कमरे की तलाशी ली तो 4.5 लाख रुपये मिल गए। उस वक्त वे रुपये लेकर चले गए। शिकायत करने पर उनको कार्रवाई की धमकी भी दी थी।
एक लाख रुपये बाद में वसूले
पीड़ित के मुताबिक दो दिन बाद ही सत्यप्रकाश उर्फ सत्यम ने उन्हें दोबारा कॉल की। कहा कि वह रुपये तो महिला व उसका साथी ले गए। हमारे लिए कुछ बचा नहीं। हमें अलग से रुपये दो। पीड़ित ने उसे दो बार में एक लाख रुपये दिए। इसके बाद भी वह लगातार उन्हें धमकाकर रुपये मांगता रहता है।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि हनी ट्रैप से जुड़े मामले में पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सुभाषनगर थाने में पहले से चल रहे मामले में शेष आरोपी भी जेल भेजे जाएंगे।