नई जेल में रहेंगे विचाराधीन बंदी और महिलाएं
जेल अफसरों के मुताबिक, नई जिला जेल चालू होने के बाद बिथरी जेल के सभी विचाराधीन बंदी यहां शिफ्ट किए जाएंगे। विचाराधीन महिला बंदी भी यहीं आ जाएंगी। इस लिहाज से रात में जेल से रिहाई होने पर सुरक्षा को लेकर खतरे की गुंजाइश नहीं होगी। साथ ही, रोज पेशी के लिए दौड़ने वाले वाहनों का ईंधन बचेगा। वकीलों, मुलाकातियों की परेशानी भी खत्म होगी। अभी उन्हें करीब 15 किमी दूर सुनसान इलाके की जेल तक जाना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी, बाढ़ में बह गए पिता-पुत्री
दोनों सेंट्रल जेलों में यहां से आएंगे कैदी
नई जिला जेल बनने के बाद दोनों सेंट्रल जेल में केवल सजायाफ्ता कैदी ही रहेंगे। अफसरों के मुताबिक इज्जतनगर स्थित सेंट्रल जेल एक में बदायूं, रामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व देवबंद जेल के सजायाफ्ता कैदी रहेंगे। बिथरी स्थित सेंट्रल जेल टू में शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद व सीतापुर जेल के दोषसिद्ध कैदी रहेंगे। बरेली की सजायाफ्ता महिला कैदी लखनऊ की नारी निकेतन भेजी जाएंगी।
जल्द शुरू होगी नई जेल
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि नई जिला जेल जल्दी शुरू होगी। वहां के जेल अधीक्षक ने पुलिस व पीएसी कर्मियों को पूर्व में आवंटित आवास खाली कराने का अनुरोध किया है, इस बारे में संबंधित को निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- UP: बरेली में 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने जन्मा मृत बच्चा, पुलिस कराएगी डीएनए जांच; युवक ने की थी दरिंदगी
वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि नई जिला जेल में अधीक्षक व दो जेलरों की तैनाती हुई है। दोनों जेलर सेंट्रल जेल टू में ड्यूटी कर रहे हैं। जेल शिफ्ट होने पर वह अपने तय तैनाती स्थल पर चले जाएंगे। जेल अधीक्षक के बारे में हम कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।
जिला जेल के अधीक्षक आलोक शुक्ला ने बताया कि जुलाई में मुझे यहां तैनाती मिली थी। तब सेंट्रल जेल टू में आमद दर्ज करा दी। नई जिला जेल को शुरू कराने के लिए लखनऊ के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। प्रयास है कि जल्दी ही नई जेल संचालित हो जाए।