फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2025: बरेली में कड़ी निगरानी के बीच 45 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन, रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें

Sat, 06 Sep 2025 11:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन दो दिन होगा। बरेली जिले में 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को कड़ी निगरानी के बीच शुरू हो गई। जिले में 45 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई गई। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। इसके बाद दूसरी पाली से दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। दो दिन आयोजित होने वाली परीक्षा में 83 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

विज्ञापन


परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन 
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान रेलवे ने बरेली होते हुए चार विशेष ट्रेनों का संचालन कर रही है। 
  • 04392 मुरादाबाद-आलमनगर विशेष ट्रेन छह और सात सितंबर को दोपहर 1:26 बजे मुरादाबाद से चलकर रामपुर होते हुए 2:50 बजे बरेली आएगी। यहां से शाहजहांपुर, शाहबाद, हरदोई, बालामऊ, संडीला होते हुए शाम 7:25 बजे आलमनगर पहुंचेगी। 
  • 04391 आलमनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी रात 9:25 बजे आलमनगर से चलकर रात 1:05 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 5:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।
  • 04394 मुरादाबाद-आलमनगर विशेष गाड़ी शाम 6:55 बजे मुरादाबाद से चलकर रात 8:25 बजे बरेली आएगी और 12:30 बजे आलमनगर पहुंचेगी।
  • 04393 आलमनगर-मुरादाबाद विशेष ट्रेन रात दो बजे आलमनगर से चलकर अगले दिन तड़के 5:38 बजे बरेली आएगी और 8:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

विज्ञापन

सात रूटों पर रोडवेज की 505 बसें
रोडवेज ने सात रूटों पर महज 505 बसें लगाई हैं। पिछले दिनों रोडवेज के बेड़े से 40 बसों के बाहर हो जाने के बाद कई रूटों पर बसों की कमी है। परीक्षा के दौरान यात्रियों का दबाव बढ़ने से समस्या भी बढ़ेगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि सभी रूटों पर पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने के साथ दोनों बस अड्डों पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण के लिए जीआरपी और आरपीएफ के साथ सिविल पुलिस को भी लगाया जाएगा। 

इन नंबरों पर करें पूछताछ
पुराना बस अड्डा- 9758869300
सेटेलाइट बस अड्डा- 9758879300
बदायूं बस अड्डा- 8791124107
पीलीभीत बस अड्डा- 9149269114
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें