गोरखपुर और बरेली के भ्रष्टाचार विरोधी संगठन (एसीओ) ने गुरुवार को दो सरकारी कार्यालयों में छापा मारा, जिसमें दो कर्मचारी रंगे हाथों घूस लेते पकड़े गए।
छापेमारी के दौरान गोरखपुर की एक महिला क्लर्क को 20 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़ा गया, वहीं बरेली के शाहजहांपुर स्थित जल निगम के एक अकाउंटेंट को चार हजार रुपए की घूस लेते दबोचा गया। उक्त छापे की जानकारी एसीओ के एसपी राजीव मल्होत्रा ने दी