फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: नवाबगंज में निर्माणाधीन घर की छत गिरने से 28 मजदूर दबे, बचाव कार्य जारी

Thu, 05 Sep 2019 12:25 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
लिंटर गिरने से दबे 28 मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली के नवाबगंज में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन घर का लिंटर गिर जाने के कारण 28 मजदूर दब गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। घटना नवाबगंज के क्योलड़िया स्थित लियाकत अली के मकान की है। लियाकत अली के मकान में लिंटर का काम चल रहा था। 
विज्ञापन


इस दौरान अचानक लिंटर गिर जाने के कारण काम में लगे 28 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से 5 मजदूरों को बाहर निकाला। 

मलबे से बाहर निकाले गए मजदूरों को इलाज के लिए सीएससी अस्पताल भेजा गया है। उनके अलावा कई और मजदूर भी दबे हुए हैं, जिन्हें लिंटर काट कर निकालने के लिए प्रशासन और ग्रामीण जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें