फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से अफसरों ने बरसाए फूल, महादेव के जयकारों से गूंजा शहर; देखें तस्वीरें

Mon, 17 Aug 2026 11:21 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली

सार

सावन माह के तीसरे सोमवार को बरेली में शिवभक्तों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ मार्ग और सात नाथ मंदिरों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान सातों नाथ मंदिर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। 
विज्ञापन
शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए बरेली के नाथ मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हरिद्वार और कछला से गंगाजल लेकर आए हजारों कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। शिवालयों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें दिखीं। जिला प्रशासन की ओर से सातों नाथ मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़ियों व श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। इस दौरान मंदिर परिसर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। वहीं, शहर की सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब दिखाई दिया। भक्ति गीतों पर नाचते हुए कांवड़ियों के जत्थे सड़कों से गुजरते रहे। 

विज्ञापन


पशुपतिनाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों के कई जत्थे रविवार को ही शहर पहुंच गए थे। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा। सोमवार तड़के से ही शहर के सभी प्रमुख नाथ मंदिरों के साथ ही अन्य शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। नाथ मंदिरों के बाहर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। 

हेलिकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा - फोटो : संवाद
कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा
सावन के तीसरे सोमवार पर जिला प्रशासन की ओर से सातों नाथ मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने करीब 20 हजार कांवड़ियों व श्रद्धालुओं पर सात क्विंटल फूल बरसाए गए। 

नाथ मंदिर पर हेलिकॉप्टर से बरसाए गए फूल - फोटो : अमर उजाला
शहर के सातों नाथ मंदिरों के ऊपर हेलिकॉप्टर उड़ा। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों ने करीब 20 हजार कांवड़ियों व श्रद्धालुओं पर सात क्विंटल फूल बरसाए गए। नीचे मंदिर परिसर में जुटे शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे।

कांवड़ यात्रा में शिव पार्वती की झांकी - फोटो : अमर उजाला
झांकियों के साथ पहुंचे कांवड़िये 
बदायूं रोड पर भोजीपुरा के महंत देवानंद तिरंगा और विभिन्न मंदिरों के स्वरूपों की मनमोहक झांकियों के साथ अपने जत्थे के साथ पहुंचे। कलश कांवड़ भी शामिल रही। उन्होंने बताया कि इस बार उनकी 17वीं यात्रा है। जत्थे में करीब 50 कांवड़ियों की टोली है। कहा कि अगली बार राम मंदिर की कांवड़ बनाकर लाएंगे।

कांवड़ लेकर जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कछला, हरिद्वार और गढ़ से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों के चलते बदायूं रोड, लाल फाटक रोड और रामपुर रोड पर रविवार को मेले जैसा माहौल दिखा। इस बार यात्रा में कलश वाली कांवड़ का विशेष आकर्षण देखने को मिला। शिवभक्त कंधे पर 50 से 100 व 125 लीटर जल वाले कलश रख लाए। 

जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
बदायूं रोड पर रही जाम की स्थिति 
रामगंगा के आसपास शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर और पंडाल लगाए गए। सड़कें दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले से गुंजायमान रहीं। कांवड़ियों के बढ़ते दबाव के चलते लाल फाटक रोड पर यातायात बाधित रहा। कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। बदायूं जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से निकाला।
 
विज्ञापन

आस्था के अद्भुत रंग - फोटो : संवाद
कांवड़ मार्गों पर आस्था के अद्भुत रंग दिखाई दिए। कई कांवड़िये भगवान शिव की प्रतिमा अपने कंधों पर उठाकर ले जाते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें