फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूर्मांचल नगर में पार्क पर कब्जे की शिकायत पर दौड़े अफसर

Mon, 06 Nov 2017 02:26 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्मांचल नगर में शिव मंदिर के पार्क पर अवैध कब्जे की कोशिश की गई। कॉलोनीवासियों ने बीडीए, वन विभाग और नगर निगम में शिकायत की तो अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया। बीडीए के अधिकारियों ने फोन पर समिति के पदाधिकारियों को पहले नक्शा पास कराने के लिए कहा है। 
विज्ञापन

कुर्मांचल नगर में शिव मंदिर के दोनों तरफ पार्क है। रविवार को पार्क में जेसीबी से खोदाई कराकर नींव भरवाने का काम शुरू हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने ईंटें भी मंगवा लीं। मंदिर के पास लगे पीपल के पेड़ की डालें काट दी गईं। पार्क में खोदाई होते देखकर कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम, बीडीए और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया। इस पर नगर निगम और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्माण रुकवा दिया। कॉलोनी के लोगों का आरोप था कि मंदिर के नाम पर पार्क पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। यहां डेढ़ महीने पहले भी अवैध कब्जे की शिकायत पर निर्माण रुकवाया गया था। उस वक्त समिति ने कम्यूनिटी हॉल और लाइब्रेरी के नाम पर दो कमरों का निर्माण करा लिया। समिति के सचिव महेश चंद करकवाल के मुताबिक, रविवार को पार्क में गड्ढा कराकर मंदिर का मलवा उसमें भरवाया था, ताकि पार्क को ऊंचा किया जा सके। मंदिर की बाउंड्रीवॉल भी बनवाई जानी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें