फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव के ट्वीट पर आपत्तिजनक टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

Wed, 15 Jul 2020 03:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कानपुर कांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए ट्वीट पर फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक चिकित्सक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मंगलवार दोपहर सहसवान विधायक ओमकार सिंह और कई सपा कार्यकर्ता इसे लेकर एसएसपी से मिले। उन्होंने तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर कांड को लेकर एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था ‘खबर आ रही है कि कानपुर कांड का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर ये सच है तो सरकार साफ करे कि आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी, साथ ही उसके मोबाइल की सीडीआर सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके’। 

अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम सीकरी निवासी डॉ. अक्षय कुमार सिंह पुत्र यशपाल सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। अक्षय कुमार ने कई अमार्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। इधर, जब ट्वीट के बारे में सपा नेताओं को जानकारी हुई तो सहसवान के सपा विधायक ओमकार सिंह यादव, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, सुरेशपाल सिंह चौहान, फखरे अहमद शोबी, महेंद्र प्रताप, अवधेश यादव, बलवीर सिंह यादव, निहाल मौर्य, प्रभात अग्रवाल, अनिल आनंद आदि एसएसपी कार्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। उनकी तहरीर पर मंगलवार देर शाम आरोपी चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अभी आरोपी का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायत आई थी। इस पर आईटी एक्ट की धाराओं में फैजगंज बेहटा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी कहां का रहने वाला है और कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें