फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी भूमि पर कब्जा कर डाल दिया टिनशेड

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर डाला गया टीन शैड
विज्ञापन
नवाबगंज। बिथरी बीजामऊ मार्ग पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर किसी ने टिनशेड डालकर रास्ते में अवरोध पैदा कर दिया। इससे परेशान होकर रविवार को एक ग्रामीण ने नगर पालिका और थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। सोमवार को नगर पालिका प्रशासन ने भूमि की पैमाइश के बाद अवैध निर्माण को हटाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला याकूबपुर निवासी रजनी सिंह का कहना है कि उन्होंने बिथरी बीजामऊ मार्ग पर एक भूखंड खरीदा है। उसके पास में उनके पड़ोसी ने रास्ते पर अवैध निर्माण कर टिनशेड डाल लिया है। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। उन्होंने सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर नगर पालिका परिषद व तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़िता का कहना है कि नगरपालिका परिषद और राजस्व टीम के मना करने के बाद भी यहां टिनशेड डाल दिया गया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित है। भूमि पैमाइश के लिए राजस्वकर्मी पुलिस की मांग करते हैं तो मौके पर पुलिस की टीम मौजूद रहेगी। संवाद
-
नगरपालिका परिषद और राजस्व टीम ने मौके पर पैमाइश की है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा मिला है। सोमवार को पालिका और राजस्व टीम के साथ पुलिस की मौजदूगी में भूमि पैमाइश कराने के बाद अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। किसी को भी सरकारी भूमि पर पर अवैध निर्माण करने नहीं दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेमलता राठौर, नगरपालिका अध्यक्ष, नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें