फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा जिलाध्यक्ष से जुड़ा अश्लील वीडियो फिर वायरल, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की अंदरूनी सियासत गरमाई, जिलाध्यक्ष बोले- छवि खराब करने की कोशिश, मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ कैंट
विज्ञापन

बरेली। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप से जुड़ा दो साल पुराना अश्लील वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। इसके बाद सपा की अंदरूनी सियासत गरमा गई है। जिलाध्यक्ष ने रविवार को कैंट थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर वीडियो कॉल करने वाली अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही, इसे छवि खराब करने की कोशिश बताया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो साल पहले अज्ञात नंबर से उनके पास 9394884428 नंबर से वीडियो कॉल आई थी, जिसमें महिला ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी थी। उन्होंने मना किया और वीडियो कॉल काट दी। कुछ ही देर में दूसरी कॉल आई। पचास हजार रुपये मांगे गए। न देने पर वीडियो रिकाॅर्डिंग वायरल करने की धमकी दी गई। अब काफी दिन बाद एक बार फिर वही पुराना वीडियो वायरल किया गया है। इसके पीछे उनके सियासी विरोधी भी हो सकते हैं। जांच करके उन सभी नामों को उजागर किया जाए जिन्होंने यह वीडियो बनवाया और वायरल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बढ़ती है खींचतान, तब आते हैं ऐसे वीडियो
सपा की सियासत में खेमेबंदी है। जब खींचतान बढ़ती है, तब ऐसे वीडियो वायरल होते रहे हैं। एक वीडियो इससे पहले भी आया था, जो शराब ठेके का था। जिलाध्यक्ष के समर्थक और विरोधी आमने-सामने हैं, लेकिन मीडिया के सामने सीधे वार नहीं कर रहे। अलबत्ता, दोनों एक-दूसरे की कमियां गिनाते हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि नेतृत्व को उन्होंने हकीकत से अवगत कराया है। यह भी बताया है कि कुछ लोग उन्हें पद से हटवाना चाहते हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें