फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल के समायोजन पर जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तुमड़िया गांव के प्राथमिक विद्यालय को पड़ोसी गांव मुड़िया तेली गांव में समायोजित किए जाने पर नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव को ज्ञापन सौंपा। खंड शिक्षा अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने उनके गांव के विद्यालय को दोबारा खोलकर शुरू कराने की मांग की, जिस पर उन्हें आश्वासन मिला।
विज्ञापन


ग्रामीण ने कहा कि विकासखंड के तुमड़िया गांव के स्कूल को पड़ोस के गांव मुड़िया तेली में समायोजित कर दिया गया है। इससे गांव के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों को रास्ते में जाते समय बंदरों कुत्तों और साड़ के झुंड के हमले की आशंका बनी रहती है। इस मामले को लेकर दो दिन पहले ग्रामीणों ने एसडीएम उदित पवार को ज्ञापन दिया था। शुक्रवार को ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने गांव के ग्राम प्रधान और सफाई कर्मी को स्कूल में साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन, राजेश कुमार ममता मीना कुमारी, प्रेम पाल आदि लोग मौजूद रहे। बीईओ ने बताया कि ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि दो किलोमीटर दूर बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। इसलिए परेशानी हो रही है। सोमवार को स्कूल का निरीक्षण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें