फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अधूरी जानकारी के साथ कोषागार पहुंच रहे बिलों पर आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विभागों की ओर से अधूरी जानकारी के साथ कोषागार भेजे जा रहे वेतन व अन्य बिलों पर मुख्य कोषाधिकारी ने आपत्ति जताई है। मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने जिले के सभी विभागों के आहरण-वितरण अधिकारियों को पत्र जारी कर पूरी और त्रुटिरहित जानकारी के साथ संबंधित वेतन बिल आदि प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार, कुछेक विभागों को छोड़कर ज्यादातर आहरण-वितरण अफसर बजट आवंटन का प्रमाणपत्र संलग्न नहीं कर रहे। प्रतिमाह आहरित वेतन बिल पर दर्ज की जाने वाली सूचना अंकित नहीं कर रहे। नियमित कर्मचारियों की संख्या, स्वीकृत पदों की संख्या, भरे पदों की संख्या, गत माह आहरित वेतन की जानकारी भी नहीं दे रहे हैं। डीडीओ के नमूना हस्ताक्षर नहीं हैं।
कुछ विभागों के आहरण-वितरण अधिकारी नमूना हस्ताक्षर कर रहे हैं, पर बिल-वाउचर पर सूक्ष्म हस्ताक्षर कर रहे हैं। यह गलत है। नियमानुसार प्रक्रिया से वित्तीय अनियमितता के आरोपों से बचाव होता है। इसलिए सभी आहरण-वितरण अफसर नियमानुसार बिल-वाउचर प्रस्तुत करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें